फेस्टिवल सीजन के शुरू होते ही ऑनलाइन ई कॉमर्स कंपनियों ने ग्राहकों तक अपनी पहुंच बनाने के लिए ऑफर्स और डिस्काउंट का पिटारा खोल दिया है। इस फेस्टिवल सीजन सेल में कंपनियां अपने ग्राहकों को अगले पांच से सात दिन तक भारी डिस्काउंट के साथ गिफ्ट भी देने का दावा भी कर रहीं हैं। अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील, पेटीएम 13 से 17 अक्टूबर तक इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स के साथ ग्रॉसरी और फर्नीचर प्रोडक्ट्स पर अच्छे डिस्काउंट देने का दावा किया जा रहा हैं। हालांकि, इस बार इन ऑफर मोबाइल ऐप के द्वारा शॉपिंग करने पर ही दिए जाने की बात कही गई है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।