सितंबर में निर्यात में भारी गिरावट
(India)

कमजोर विदेशी मांग के चलते सितंबर में भारत से होने वाले एक्सपोर्ट में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है। पिछले साल सितंबर के मुकाबले इस साल एक्सपोर्ट 24.33 फीसदी घट गया है। वहीं सितंबर के दौरान इंपोर्ट में भी 25.42 फीसदी की जोरदार गिरावट देखने को मिली है। इस बीच गोल्ड इंपोर्ट में भी 45.62 फीसदी की कमी आई है। हालांकि ट्रेड डेफिसिट के मोर्चे पर देश के लिए राहत की खबर है। सितंबर के दौरान ट्रेड डेफिसिट में 10.50 अरब डॉलर की कमी आई है। सितंबर 2015 में भारत से 1,44,652.67 करोड़ रुपए का निर्यात किया गया। वहीं पिछले साल भारत ने 1,75,703.03 करोड़ मूल्य का निर्यात किया था। इस प्रकार यह आंकड़ा डॉलर में देखा जाए तो 24.33 फीसदी वहीं रुपए के मूल्य के अनुसार 17.67 फीसदी कम है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।