पांच नवंबर लांच होंगी कई ‘स्वर्ण’ योजनाएं
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच नवंबर को अशोक चक्र के निशान वाला ‘भारत स्वर्ण-मुद्रा’ और अन्य योजनाओं की शुरुआत करेंगे। ‘भारत स्वर्ण-मुद्रा’ 5 ग्राम और 10 ग्राम वजन की होगी। मोदी स्वर्ण मौद्रीकरण तथा सरकारी स्वर्ण बांड योजनाओं की भी शुरुआत करेंगे। इन योजनाओं का मकसद घरों और मंदिरों में निष्क्रिय पड़े 20,000 टन सोने को बाजार में लाना है ताकि उसका विकास के लिए उपयोग हो सके। सूत्रों ने कहा कि सरकार पांच नवंबर को स्वर्ण मौद्रिकरण योजना, स्वर्ण बांड योजना तथा भारत स्वर्ण-मुद्रा पेश करेगी। इन योजनाओं को दिवाली से पहले पेश किया जा रहा है ताकि लोगों को इसकी तरफ आकर्षित किया जा सके। जहां तक स्वर्ण-मुद्रा का सवाल है, शुरू में यह 5 ग्राम और 10 ग्राम में उपलब्ध होगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।