वित्त मंत्री अरूण जेटली ने कहा कि जमाखोरी के खिलाफ तीन-चार दिनों से चल रही छापेमारी के दौरान 36 हजार टन दाल जब्त की गई है और आयातित दाल के साथ उसके बाजार में आने पर अगले कुछ दिनों में कीमतें कम होने लगेगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दालों की उपलब्धता एवं कीमत पर निगरानी के लिए गठित समूह की पहली बैठक के बाद जेटली ने संवाददाताओं से कहा कि पिछले तीन-चार दिनों में केन्द्र की निगरानी में राज्यों में 3290 छापेमारी कर अब तक 36 हजार टन दाल जब्त की गई है और छापेमारी अभी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जमाखोरी रोकना राज्यों की जिम्मेदारी है, लेकिन उनके समय पर कार्रवाई नहीं करने की वजह से सी स्थिति बनी है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।