नेस्ले ने भारत में मैगी नूडल्स बनाना शुरू कर दिया है हालांकि इसके हमारी रसोई में पहुंचने और पकने में अभी थोड़ा वक्त और लगेगा. स्विट्जरलैंड की इस कंपनी ने सोमवार से भारत के अपने तीन प्लांट में उत्पादन शुरू कर दिया ंमुंबई हाईकोर्ट के आदेश के बाद नेस्ले ने मैगी के अपने सभी वैरिएंट की जांच कराई थी. जांच में मैगी को सेहत के लिए नुकसानदायक न पाए जाने के बाद उत्पादन की अनुमति दी गई. फिलहाल कर्नाटक, पंजाब और गोवा में उत्पादन शुरू हुआ है. हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक नेस्ले को अभी अपने नए माल की जांच भी देश की तीन अलग-अलग लैब से करानी है. इन तीनों टेस्ट में पास होने के बाद ही मैगी बाजार में उपलब्ध हो पाएगी. वैसे गुजरात और कर्नाटक सरकार मैगी से प्रतिबंध हटा चुकी हैं.मैगी में लेड और मोनोसोडियम ग्लूटामेट की मात्रा तय सीमा से ज्यादा मिलने की वजह से देशभर में इसकी बिक्री पर रोक लगा दी गई थी. इसके बाद नेस्ले सभी स्टोर और दुकानों से मैगी का स्टॉक वापस ले लिया था. फिर दूसरे देशों में भी जांच कराई और अपनी मैगी को पास कराया.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।