ड्रोन के जरिये सामान की डिलिवरी की तैयारी में वॉलमार्ट
(India)

वह दिन दूर नहीं जब ड्रोन के जरिये सामानों की होम डिलिवरी की जाएगी। दुनिया की सबसे बडी रिटेल नेटवर्क कंपनी वॉलमार्ट ने इस अनूठे पहल की योजना तैयार की है। कंपनी ने अमेरिकी नियामकों से इस योजना के परीक्षण के लिए अनुमति मांगी है। इसके तहत ऑर्डर किये गये सामान की होम डिलिवरी के साथ वेयरहाउस के भंडारों के ड्रोन से निरीक्षण की अनुमति भी मांगी गई है। फिलहाल अमेरिका में ड्रोन का व्यावसायिक इस्तेमाल गैर कानूनी है, लेकिन सरकार इसके लिए अगले साल नियम जारी करने की तैयारी में है। वॉलमार्ट ने ड्रोन के जरिये डिलिवरी की छोटे पैमाने पर इंडोर टेस्टिंग की है और अब इसके बड़े पैमाने पर परीक्षण के लिए विशेष अनुमति मांगी है। जानकारों का कहना है कि वह इस काम के लिए चीन की एसजेड डीजेआई टेक्नोलॉजी कंपनी द्वारा निर्मित ड्रोन का इस्तेमाल कर सकती है। नियमों में बदलाव के मद्देनजर ऑनलाइन मार्केट प्लेस अमेजन, गूगल तथा कुछ अन्य कंपनियां भी ड्रोन के व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए परीक्षण कर रही हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।