जीडीपी में 11.5 अरब रुपए रहा आईपीएल का योगदान
(India)
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने कहा कि इस साल हुए इंडियन प्रीमियर लीग के आठवें संस्करण ने भारत के सकल घरेलू उत्पाद में 18.2 करोड़ डॉलर यानि 11.5 अरब रुपए का योगदान दिया है। आईपीएल 2015 में आठ टीमों ने 44 दिनों में देशभर के 12 शहरों में 13 स्थानों पर कुल 60 मैच खेले। बीसीसीआई ने अपने बयान में कहा कि इस टूर्नामेंट में ज्यादा से ज्यादा 193 क्रिकेट खिलाडियों ने हिस्सा लिया और कुल 17.1 लाख दर्शकों ने ये मैच देखे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।