आज से बहुत सी चीजों में बदलाव
(India)

प्रदूषण हर्जाना शुल्क
दिल्ली में घुसने वाले वाणिज्यक वाहनों को रविवार से प्रदूषण हर्जाना शुल्क के रूप में 700 से 1300 रुपये देने होंगे। सुप्रीम कोर्ट के अपने पूर्व के आदेश में बदलाव से इनकार करने के कारण यह फैसला लागू होगा।
एमएमएस सेवा बंद
व्हाट्स एप जैसे मैसेंजर की मौजूदगी के कारण बीएसएनएल ने अपने प्लेटफॉर्म से इस सेवा को बंद करने का निर्णय लिया है। एसएमएस के मुकाबले एमएमएस महंगी है और हर तरह के वीडियो को सपोर्ट भी नहीं करती।
वैकल्पिक ट्रेनों में बर्थ
रेलवे रविवार से अल्टरनेटिव ट्रेन्स एकमोडेशन स्कीम (विकल्प) सेवा शुरू कर रहा है। यदि किसी यात्री की लंबी दूरी की ट्रेन में टिकट कन्फर्म नहीं होती है तो उसी रूट पर किसी दूसरी ट्रेन में उसे बर्थ मिलेगी।
केवाईसी विवरण जरूरी
म्यूच्युल फंड कंपनियों को नए निवेशकों के बारे में केवाईसी में अतिरिक्त सूचना भरने को एक नवंबर से जरूरी बना दिया गया है। केवाईसी में अब सकल वार्षिक आय और शुद्ध आय भरना अनिवार्य हो गया है।

महिला यात्रियों को रियायत
एयर इंडिया ने त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए महिला यात्रियों को एक नवंबर से 31 दिसंबर के बीच विमान के मूल किराये पर 25 फीसदी रियायत देने का फैसला किया है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।