पेट्रोलियम कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 27.50 रुपये की बढ़ोतरी की है। वहीं, विमान ईंधन (एटीएफ)के मूल्य में 142.56 रुपये प्रति किलोलीटर की कटौती की गई है। कीमतों में यह फेरबदल वैश्विक रुख के अनुरूप है। तेल कंपनियों के मुताबिक दिल्ली में अब बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत 545 रुपये होगी। इससे पहले, 1 अक्तूबर को बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर गैस की कीमत में 42 रुपये की कटौती की गई थी। वहीं एटीएफ मूल्य में मामूली 0.3 फीसदी की कटौती की गई है। अब इसकी कीमत 43,041 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई है। इससे पहले, 1 अक्तूबर को एटीएफ के दाम में 5.5 प्रतिशत या 2,245.92 रुपये प्रति किलोलीटर की बढ़ोतरी की गई थी। विभिन्न हवाईअड्डों पर विमान ईंधन की कीमत स्थानीय बिक्री कर या वैट पर निर्भर करेगी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।