दिल्ली के कारोबारियों की सुविधा के लिए वैट रिटर्न जमा कराने की तारीख सरकार ने बढ़ा दी है। अब कोई भी कारोबारी 16 नवम्बर तक दूसरे क्वार्टर का रिटर्न जमा करा सकता है। यह फैसला आगामी त्यौहारों के सीजन को देखते हुए लिया गया है। सरकार का मानना है कि सरकार के इस निर्णय से लाखों कारोबारियों को लाभ मिलेगा। ऐसे कारोबारी जिनके पास डिजिटल हस्ताक्षर हैं वे ऑन लाइन ही इस रिटर्न की जानकारी दे सकते हैं। अन्य ऐसे कारोबारी जिनके पास अभी डिजिटल साइन नहीं है वे लिखित प्रति विभाग के पास जमा करा सकते हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।