जीसटी पर सरकार रणनीति बनाने में जुटी
(India)
जीएसटी को मानसून सत्र में पास करवाने में असफल रही मोदी सरकार इसी महीने शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र में जीएसटी को हर हाल में पास करवाने की रणनीति बनाने की कोशिश में जुट गई है। बिहार चुनाव प्रचार से मुक्त होते ही मोदी ने गुरूवार देर रात वित्त मंत्री अरूण जेटली के साथ जीएसटी को लेकर लंबी चर्चा की। सूत्रों के हवाले से खबर है कि जीएसटी को हर हाल में पास करवाने के लिए मोदी और जेटली ने सरकार की रणनीति के साथ ही विपक्षी दलों को साधने पर भी विचार विमर्श किया। सूत्र बताते है कि कांग्रेस का साथ पाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी खुद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को चाय पार्टी पर बुलाने पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। मोदी कांग्रेस का साथ पाने के लिए सोनिया के घर भी जा सकते हैं। मोदी और सोनिया की मुलाकात कराने की तैयारी अरूण जेटली कर रहे है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।