अमेरिकी वाहन कंपनी फोर्ड ने भारत में नवंबर, 2013 और अप्रैल, 2014 के बीच विनिर्मित अपना लोकप्रिय कांपैक्ट एसयूवी ईकोस्पोर्ट की 16,444 गाड़ियां वापस मंगाई हैं। कंपनी ने वाहन में त्रुटिपूर्ण रीयर ट्विस्ट बीम बोल्ट ठीक करने के लिए इन्हें वापस मंगाया है। फोर्ड इंडिया ने एक बयान में कहा कि कुछ प्रभावित वाहनों में ऐसी आशंका है कि रीयर ट्विस्ट बीम (आरटीबी) बोल्ट मानक के मुताबिक न कसे जिससे बोल्ट के टूटने का खतरा है। आरटीबी बोल्ट, सस्पेंशन का एक पुर्जा है। कंपनी ने कहा कि स्थानीय डीलरशिप पर वाहनों की जांच कराने के लिए फोर्ड, ईकोस्पोर्ट के 16,444 ग्राहकों को पत्र लिख रही है। जरूरत पड़ने पर डीलर बिना किसी शुल्क के पुर्जा ठीक करेंगे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।