अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने कहा कि वह भारत में आर्थिक सुधार की दिशा में एक के बाद एक उठाए गए विभिन्न कदमों का मोटे तौर पर समर्थन करता है। इस वैश्विक वित्तीय संगठन का कहना है कि भारत का सुधार कार्यक्रम सही दिशा में चल रहा है। आईएमएफ की प्रवक्ता जेरी राइस ने कहा कि हम मोदी सरकार द्वारा की गई सुधार संबंधी पहलों का मोटे तौर पर समर्थन करते हैं। राइस भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के नियमों को उदार बनाने के लिए मोदी सरकार द्वारा इस सप्ताह उठाए गए कदमों से जुड़े सवालों का जवाब दे रही थीं। राइस ने कहा कि ये कदम सही दिशा में हैं। राइस ने कहा कि आईएमएफ की प्रबंध निदेशक क्रिस्टीन लेगार्द तुर्की में हो रहे जी-20 सम्मेलन में जाएंगी जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा तथा विश्व के अनेक नेता शामिल होंगे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।