आज से 119 सेवाओं पर सेस लागू
(India)
स्वच्छ भारत सेस आज से 119 सेवाओं पर लागू हो जाएगा। इसका रेट 0.5 प्रतिशत होगा। इससे रेल टिकट, फोन बिल, सिनेमा टिकट, होटल में खाना समेत सभी सेवाएं थोड़ी महंगी हो जाएंगी। सेस से मिलने वाले 6700 करोड़ रु. सालाना से क्लीन इंडिया कैम्पेन चलाया जाएगा। जिन सेवाओं का भुगतान 15 नवंबर से पहले हो चुका है उनके लिए अतिरिक्त पैसे नहीं देने होंगे। यानी अगर आपने 15 नवंबर या इसके बाद रेल या हवाई यात्रा के लिए पहले से टिकट ले रखा है तो आपको ज्यादा पैसे नहीं चुकाने पड़ेंगे।सर्विस टैक्स की ही तरह स्वच्छ भारत सेस पर भी अबेटमेंट या छूट के नियम लागू होंगे। जैसे रेस्तरां बिल में 60 प्रतिशतः हिस्से पर छूट मिलती है। यानी बिल के 40 प्रतिषत हिस्से पर ही सर्विस टैक्स लगता है। यह पूरे बिल का 5.6 प्रतिशत बैठता है। सेस समेत यह 5.8 प्रतिशत हो जाएगा। इसी तरह पेनाल्टी के जो नियम सर्विस टैक्स पर लागू होते हैं, वे स्वच्छ भारत सेस पर भी लागू होंगे। हालांकि सर्विस टैक्स की तरह कारोबारियों को इस पर सेनवैट क्रेडिट नहीं मिलेगा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।