आयकर विभाग एक मोबाइल एप बना रहा है जिसका उपयोग आयकर रिटर्न भरने के लिए किया जा सकेगा। यह बात आज वित्त मंत्रालय के एक शीर्ष अधिकारी ने कही। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) की अध्यक्ष अनीता कपूर ने आज भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में करदाता मंडप के उदघाटन के बाद कहा हम एक मोबाइल एप बना रहे हैं जिसका उपयेाग लोग आयकर रिटर्न भरने के लिए कर सकते हैं। सुरक्षा से जुड़े कुछ मुददे हैं जिन्हें हम जल्दी ही सुलक्षा लेंगे। हाल के वर्षो में आनलाइन रिटर्न भरने वालों की संख्या काफी बढ़ी है जबकि मोबाइल एप के जरिए रिटर्न भरना करदाताओं के लिए और आसान होगा। कपूर ने प्रत्यक्ष कर संग्रह के बारे में कहा संग्रह अच्छा हो रहा है और हम उम्मीद बांधे हुये हैं। दिसंबर में अग्रिम कर के संग्रह से वस्तुतरू हमें बेहतर अनुमान मिल सकेगा। सरकार ने चालू वित्त वर्ष के दौरान 7.98 लाख करोड़ रुपए का प्रत्यक्ष कर संग्रह लक्ष्य रखा है। सीबीडीटी की अध्यक्ष ने कहा कि आयकर कानून आसान बनाने के लिए उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश आर वी ईश्वर की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति अगले साल जनवरी में अपनी पहली रपट सौंपेगी। उन्होंने कहा समिति की शर्तें स्पष्ट हैं। उनकी पहली रपट जनवरी में मिलने की उम्मीद है। यदि उन्हें उचित लगता है तो वे पहले भी दे सकते हैं। उनके पास पर्याप्त समय है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।