जीएसटी विधेयक पास कराने को लेकर प्रयत्नशील केंद्र सरकार ने इस पर अपना रुख साफ कर दिया है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने टैक्स दर विस्तृत रूप से निर्धारित करने के कांग्रेस के सुझावों को हास्यास्पद बताया है। जेटली के इस बयान से साफ होता है कि सरकार फिलहाल संशोधन करने को तैयार नहीं। उद्योग परिसंघ एसोचैम के प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को चर्चा में जेटली ने कहा कि कर निर्धारित करने का कांग्रेस का सुझाव हास्यास्पद है। इससे प्रक्रिया जटिल होगी, जबकि वस्तुओं के दाम में उतार-चढ़ाव बना रहता है। जीएसटी बिल पर सरकार को जदयू और तृणमूल का साथ मिल रहा है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।