दो संकटग्रस्त सार्वजनिक उपक्रमों को बंद करेगी सरकार!
(India)
सरकार और दो संकटग्रस्त सार्वजनिक उपक्रमों-एचएमटी की एक इकाई और टायर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को बंद करने पर विचार कर रही है। हालांकि घाटे में चल रहे केन्द्रीय सार्वजनिक उपक्रमों में हिस्सेदारी बेचने की उसकी कोई योजना नहीं है। केन्द्रीय मंत्री अनंत गीते ने शुक्रवार को यह बात कही। टायर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया उन सार्वजनिक इकाइयों में से एक है जिन्हें संयुक्त उद्यम या विनिवेश के जरिए बहाल करने की मंजूरी दी गई थी। सीआईआई के एक कार्यक्रम में गीते ने कहा, हम घाटे में चल रहे किसी भी पीएसयू में विनिवेश करने नहीं जा रहे हैं। कुछ को बंद करने की पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है। हमने उनके लिए व्यक्तिगत स्तर पर प्रस्ताव तैयार किए हैं। उन्होंने कहा, हम और दो इकाइयों को बंद करने पर विचार कर रहे हैं जिसमें एचएमटी की एक इकाई और टायर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया शामिल हैं। हम इन प्रस्तावों पर विचार कर रहे हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।