स्वर्ण बांड योजना सफल!
(India)
वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि सरकार की स्वर्ण बांड योजना को लेकर बहुत अच्छी प्रतिक्रिया देखने को मिली है और सरकार को पहली किस्त में 246 करोड़ रुपये मूल्य के बांड खरीदने के लिए 63,000 से ज्यादा आवेदन मिले हैं। आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने ट्वीटर पर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा है, ‘स्वर्ण बांड योजनारू 917 किलो सोने के लिए 63,000 आवेदन। पहली किस्त में 246 करोड़ रुपये के सोने के लिए आवेदन। एक नवोन्मेषी उत्पाद के लिए उत्कृष्ट प्रतिक्रिया।’ उल्लेखनीय है कि सरकार ने 5-20 नवंबर के दौरान बैंकों और डाकघरों के जरिए स्वर्ण बांड बेचे थे। आवंटन 30 नवंबर को होगा। स्वर्ण बांड योजना में निवेशक को 2.75 प्रतिशत ब्याज दर की पेशकश होगी और उसके पास 2 ग्राम मूल्य वाला बांड खरीदने का विकल्प होगा। अधिकतम 500 ग्राम का मूल्य का स्वर्ण बांड खरीदा जा सकता है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।