दूसरी तिमाही में 7.4 फीसदी रही में देश की आर्थिक वृद्धि दर
(India)
मैन्युफेक्चरिंग सेक्टर की गतिविधियों में तेजी के चलते जुलाई-सितंबर की तिमाही में देश की आर्थिक वृद्धि दर 7.4 फीसदी रही। इसके साथ ही चीन को पछाड़ते हुए भारत सबसे तेजी से वृद्धि करने वाली प्रमुख अर्थव्यवस्था बन गया। इससे भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से मौद्रिक नीति दरें स्थिर रखने की गुंजाइश बनी है। एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत का सकल घरेलू उत्पाद या जीडीपी की वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बढ़कर 7.4 फीसदी हो गई जो कि पहली तिमाही में सात फीसदी थी। आठ प्रमुख ढांचागत उद्योगों की वृद्धि दर अक्तूबर में 3.2 फीसदी रही।जीडीपी वृद्धि दर हालांकि, एक साल पहले की इसी तिमाही में हासिल 8.4 फीसदी की वृद्धि दर के मुकाबले काफी नीचे हैं। वैश्विक प्रतिकूल हालात के बीच चीन की अर्थव्यवस्था में गिरावट है जबकि ब्राजील और रूस की उदीयमान अर्थव्यवस्थाओं में संकुचन देखने को मिला है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।