वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि सरकार लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों में कटौती करेगी लेकिन समाज के महत्वपूर्ण वर्गों को ध्यान में रखते हुये सतर्कता के साथ यह कटौती की जाएगी। जेटली ने आज यहां हिन्दुस्तान टाइम्स लीडरशिप शिखर सम्मेलन में कहा कि सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू किये जाने से वेतन और पेंशन में होने वाली बढ़ोतरी की वजह से सामाजिक क्षेत्र पर होने वाले व्यय के लिए धनराशि जुटाना चुनौतीपूर्ण बन गया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।