10 लाख से अधिक सालाना आय वालों को नहीं मिलेगी गैस सब्सिडी
(India)
केंद्र सरकार ने रसोई गैस की सब्सिडी के बारे में एक अहम फैसला लेते हुए ऐलान किया है कि अब 10 लाख से अधिक सालाना सैलरी वाले उपभोक्ताओं को सब्सिडी नहीं मिलेगी। गौरतलब है कि नवंबर में ही केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा था कि एनडीए सरकार उन उपभोक्ताओं की एलपीजी सब्सिडी हटाने पर विचार कर रही है, जिनकी सालाना आय 10 लाख रुपये से अधिक है। नायडू ने कहा था कि पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उन्हें बताया था कि सरकार को कई अवैध गैस कनेक्शनों के बारे में पता चला है और वह उन उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति रोककर हजारों करोड़ रुपये बचा रही है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।