सरकार ने आम जनता को नये साल का तोहफा दिया है. पेट्रोल में 63 पैसे और डीजल के दाम में 1.06 रुपये प्रति लीटर की कमी की गयी है. नयी दरें आज मध्यरात्रि से प्रभावी हो गईं. इधर बताया जा रहा है कि कच्चे तेल में आयी भारी गिरावट के बाद यह फैसला लिया गया है. खबर है कच्चे तेल के भाव में लगातार गिरावट जारी है. कच्चे तेल की कीमत में 29 रुपये की गिरावट के साथ 2485 रुपये प्रति बैरल रह गई. आर्थिक एक्सपर्ट का कहना है कि एशियाई कारोबार में कमजोरी के रुख के चलते तेल के दाम में गिरावट हो रही है.
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।