पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ी
(India)
सरकार ने एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ाने का फैसला लिया है। डीजल में ये बढोतरी 2 रुपये प्रति लीटर तक की गई है, जबकि पेट्रोल पर 37 पैसे की बढ़त की गई है। एक्साइज की नई दरें आज आधी रात से लागू हो गई हैं। इसका मतलब ये हुआ कि पेट्रोल और डीजल के दाम जितने घटने की संभावना थी वो अब उतनी नहीं रही।अब तक नॉन-ब्रांडेड डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 7.83 रुपये प्रति लीटर थी जिसमें और 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। ब्रांडेड डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 10.19 रुपये प्रति लीटर थी जिसमें और 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। वहीं नॉन-ब्रांडेड पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 7.73 रुपये प्रति लीटर थी जिसमें और 37 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है। ब्रांडेड पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 8.91 रुपये प्रति लीटर थी जिसमें और 37 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी गई है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।