केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पर्ल्स ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक निर्मल सिंह भंगू और तीन अन्य अधिकारियों को 45,000 करोड़ रपये के घोटाले में गिरफ्तार कर लिया। इस घोटाले में 5.5 करोड़ निवेशकों को चूना लगाने का आरोप है। पीजीएफ लिमिटेड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक तथा पर्ल्स ऑस्ट्रेलेशिया पीटीवाई लिमिटेड के पूर्व चेयरमैन भंगू के अलावा पीएसीएल के प्रबंध निदेशक व प्रवर्तक निदेशक सुखदेव सिंह, कार्यकारी निदेशक (वित्त) गुरमीत सिंह और पीजीएफ-पीएसीएल पॉन्जी स्कीम मामले के कार्यकारी निदेशक सुब्रत भट्टाचार्य को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई के प्रेस सूचना अधिकारी आर के गौड़ ने यह जानकारी दी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।