वैश्विक स्तर पर बढ़े भंडार के जारी दबाव एवं अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी द्वारा इस वर्ष भी अधिक आपूर्ति जारी रहने की आशंका के मद्देनजर कच्चा तेल की कीमतों में गिरावट का रुख जारी रहा और अमेरिकी क्रूड करीब 13 साल में पहली बार 27 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया। सिंगापुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार अमेरिकी क्रूड दो डॉलर गिरकर 28.70 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। इससे पहले करोबार के दौरान यह वर्ष 2003 के बाद पहली बार 27 डॉलर प्रति बैरल के स्तर से भी नीचे चला गया था। विश्लेषकों के अनुसार एशियाई बाजारों के शुरुआती कारोबार से मिले समर्थन के दौरान यह थोड़ा संभलने में कामयाब रहा लेकिन इसपर अब भी अधिक भंडार का दबाव कायम है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी द्वारा कच्चा तेल के भंडार के आंकड़े जारी होने के बाद इसमें और गिरावट देखी जा सकती है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।