195 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी 7200 से नीचे
(India) देश के शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों के शुरुआती कारोबार में गुरुवार सुबह गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है. प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह करीब 10 बजे 195.27 अंकों की गिरावट के साथ 23563.63 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 54.15 अंकों की गिरावट के साथ 7161.55 पर कारोबार कर रहे हैं.
शुरुआती कारोबार में रुपये में भी गिरावट दर्ज की गई है. 0.04 अंकों की गिरावट के साथ रुपया 67.86 रुपये प्रति डॉलर पर कारोबार करता दिखाई दिया.
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक, सेंसेक्स सुबह 0.44 अंकों की मामूली कमजोरी के साथ 23758.46 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 12.1 अंकों की गिरावट के साथ 7,203.60 पर खुला.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।