दुनिया का सबसे सस्ता स्मार्ट फोन ‘फ्रीडम 251’ विवादों में आ गया है। उद्योग जगत ने 251 रुपए में फोन लांचकरने वाली कंपनी रिंगिंग बेल्स के दावों पर सवाल खड़े किए हैं। इसके बाद केंद्र सरकार ने गुरुवार को कंपनी के दावे और लागत का सही आकलन करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। दूरसंचार मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार विवाद की तह तक जाएगी। प्रसाद ने मंत्रलय के अफसरों से कहा है कि वह फोन और कंपनी का आकलन करने के बाद रिपोर्ट सौंपें। भारतीय जनता पार्टी के ही सांसद किरीट सोमैया ने इस पर सवालिया निशान लगा दिया है। उन्होंने कहा कि मैं तो फाइनेंस का आदमी हूं, मुझे यह कोई घोटाला लगता है और ट्राइ चेयरमैन से मिलकर मैंने पूरी बात से उनको अवगत करा दिया है साथ ही इसकी बुकिंग पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने सात साल पुरानी एक घटना का हवाला देकर कहा है कि उस समय भी एक कंपनी ने लोगों से ठगी की थी। साथ ही उन्होंने इस फोन को लेकर एक बड़े घोटाला होने की आशंका जताई है जिसकी जांच जांच जल्द करवाने की मांग की।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।