उद्योगपति मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनका नेटवर्थ 30% बढ़कर 26 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इस तरह दुनिया के अमीरों की सूची में वह 21वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में बिल गेट्स पहले स्थान पर हैं। इस तरह अरबपतियों की संख्या के मामले में भारत अब चीन और अमेरिका के बाद तीसरे स्थान पर है। 80 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ बिल गेट्स पहले स्थान पर हैं।
दुनिया में अरबपतियों की संख्या 99 बढ़कर 2,188 हो गई है, जो नया विश्व रिकॉर्ड है। यह आंकड़ा 2013 से 50% अधिक है। भारत सूची में 111 अरबपतियों के साथ तीसरे स्थान पर है। यह संख्या पिछले साल से 14 अधिक है। कुल सूची में गेट्स के बाद 68 अरब डॉलर की संपदा के साथ वारेन बफे दूसरे स्थान पर और 64 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ अमानसियो आर्टेगा तीसरे स्थान पर हैं। दुनिया में 5 टॉप अरबपतियों की सूची में जेफ बेजॉस और कालरेस स्लिम हेलु भी शामिल हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।