पेट्रोल कीमतों में आज 3.02 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई। वहीं डीजल के दाम 1.47 रुपये लीटर बढ़ाए गए हैं। यह डीजल कीमतों में इस महीने में दूसरी वृद्धि है। आज मध्यरात्रि से दिल्ली में पेट्रोल का दाम 59.63 रुपये लीटर से घटकर 56.61 रुपये लीटर पर आ जाएगा। वहीं डीजल का दाम 44.96 रुपये से 46.43 रुपये लीटर हो जाएगा। इंडियन आयल कारपोरेशन ने यह जानकारी दी। यह पेट्रोल मूल्य में सातवीं लगातार कटौती है। इससे पहले 18 फरवरी को पेट्रोल के दाम 32 पैसे लीटर घटाए गए थे। वहीं डीजल मूल्यों में यह इस महीने दूसरी वृद्धि है। पिछली बार डीजल के दाम 28 पैसे प्रति लीटर बढ़े थे। इससे पहले 1 फरवरी को पेट्रोल कीमतों में 4 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 3 प्रति लीटर कटौती हुई थी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।