सरकारी साधारण बीमा कंपनियों के शेयर बाजार में लाने का प्रस्ताव
(India)
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार के बजट भाषण में सरकार के पूर्ण स्वामित्व वाली चार साधारण बीमा कंपनियों के शेयर बाजार में लाने का प्रस्ताव किया। उन्होंने लोकसभा में 2016-17 का बजट पेश करते हुए कहा, बैंकिंग क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार और सार्वजनिक क्षेत्र की साधारण बीमा कंपनियों को सूचीबद्ध करने और प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में महत्वपूर्ण बदलाव करने का प्रस्ताव किया जाता है। साधारण बीमा क्षेत्र में सार्वजनिक क्षेत्र की चार कंपनियां-न्यू इंडिया अश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, यूनाइटेड इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड-काम करती हैं। इसके अलावा विशिष्ट प्रकार के काम करने वाली दो बीमा कंपनियां-ईसीजीसी और एआईसी-और एक जी जीवन बीमा कंपनी, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) भी सरकार के नियंत्रण में हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।