देश की पहली सौ फीसदी बिजली से चलने वाली बस को लांच किया गया। स्मार्ट ग्रुप की कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में उतारा है। महानगरों में बढ़ते प्रदुषण के ग्राफ को काफी हद तक कम करने में यह बस सहायक होगी। बी के मोदी ग्रुप की इस कंपनी ने इसके टेक्नोलॉजी को विकसित करने के लिए जेरोक्स और ओलिवेटी के साथ करार किया है। स्मार्ट ग्रुप ने इलेक्ट्रिक बस बिजनेस के लिए विदेशी कंपनी बीवाईडी (बिल्ड योर ड्रीम्स) के साथ मिलकर इसका निर्माण करेगी। चीन की यह कंपनी (बीवाईडी) दुनिया की सबसे बड़ी बिजली से चलने वाली वाहनो का निर्माण करती है। वहीँ दिल्ली में प्रदुषण की समस्या से निजात दिलाने के लिए कंपनी यह बस दिल्ली सरकार को भी देगी, जो की फरवरी के आखरी हफ्ते में दिल्ली के सडकों पर नजर आ सकती है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।