बजट एयरलाइन स्पाइसजेट गर्मी की छुट्टी से पहले सस्ते हवाई सफर के लिए ऑफर लेकर आई है। इसके तहत आप 599 रुपए के बेस फेयर पर डोमेस्टिक हवाई सफर कर सकते हैं। ये ऑफर 3 दिन के लिए है, जो 23 से लेकर 25 फरवरी तक चलेगा। इस सेल में छूट पाने के लिए आपकी यात्रा 1 मार्च से 13 अप्रैल के बीच होनी चाहिए। बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगी। साथ ही किराए में छूट वन वे ट्रिप पर ही दी जाएगी वो भी ऐसी फ्लाइट पर जो नॉन स्टॉप हो।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।