आठ से दस वर्षों में 15 मिलियन टन का होगा टाटा स्टील
(India)
उत्पादन लागत को कम करते हुए टाटा स्टील, जमशेदपुर प्लांट की क्षमता को चरणबद्ध तरीके से आठ से दस वर्षों में 15 मिलियन टन तक बढ़ाया जाएगा। बुधवार दोपहर बिष्टूपुर स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन कार्यालय में महामंत्री बीके डिंडा के सवाल का जवाब देते हुए टाटा समूह के चेयरमैन सायरस मिस्त्री ने यह बात कही। बीके डिंडा का कहना था कि टाटा स्टील में विस्तारीकरण का बेहतर स्कोप और मूलभूत सुविधाएं हैं। टाटा स्टील दस मिलियन से ज्यादा उत्पादन करने में सक्षम है, क्योंकि नई जगह प्लांट लगाने पर बहुत ज्यादा खर्च के अलावा जमीन अधिग्रहण की भी समस्या होती है। इस पर सायरस मिस्त्री ने कहा कि टाटा स्टील भी जमशेदपुर प्लांट की उत्पादन क्षमता को बढ़ाना चाहती है, लेकिन पर्यावरण मंजूरी को लेकर समस्याएं आती हैं। इस कारण कंपनी वैश्विक बाजार के उतार-चढ़ाव और मांग को देखते हुए चरणबद्ध तरीके से विस्तारीकरण आगे बढ़ाएगी। सायरस मिस्त्री, एमडी टीवी नरेंद्रन, वाइस प्रेसिडेंट (एचआरएम) एसडी त्रिपाठी, टाटा मोटर्स के प्लांट एबी लाल 45 मिनट तक यूनियन कार्यालय में रहे और ऑफिस बियरर के सवालों का जवाब दिया।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।