सूचना प्रोद्यौगिकी (आईटी) क्षेत्र की देश की अग्रणी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक नटराजन चंद्रशेखरन को शुक्रवार को रिजर्व बैंक का अल्पकालिक गैर-अधिकारी निदेशक नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली नियुक्ति समिति ने चंद्रशेखरन के अलावा गुजरात के पूर्व मुख्य सचिव सुधीर मंकड़ एवं महिन्द्रा एंड महिन्द्रा समूह के गैर-कार्यकारी अध्यक्ष भरत नरोत्तम दोषी को आरबीआई का अल्पकालिक गैर-अधिकारी निदेश नियुक्त करने को स्वीकृति दी। मंकड़ अप्रैल 2005 से अगस्त 2007 तक गुजरात के मुख्य सचिव रहे थे। चंद्रशेखरन एवं दोषी का कार्यकाल चार वर्ष का होगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।