बीते महीने 26 फरवरी तक भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 3.58 अरब डॉलर घट गया। विदेशी मुद्रा भंडार में पिछले हफ्ते आई इस कमी के बाद भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 346.79 अरब डॉलर रह गया। इससे पिछले हफ्ते में मुद्रा भंडार 1.47 अरब डॉलर घटकर 350.37 अरब डॉलर रहा। रिजर्व बैंक की विज्ञप्ति के मुताबिक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति (एफसीए) 3.56 अरब डॉलर घटकर 325.03 अरब डॉलर रहा। मुद्रा भंडार में एफसीए का हिस्सा बड़ा है। वहीं इस स्थिति में स्वर्ण भंडार 17.70 अरब डॉलर पर स्थिर रहा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।