आइकिया भारत में अपना पहला स्टोर हैदराबाद में खोलेगी
(India)
स्वीडन की फर्नीचर कंपनी आइकिया भारत में अपना पहला स्टोर 2017 की दूसरी छमाही में हैदराबाद में खोलेगी। कंपनी दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और बेंगलुरु में भी स्टोर खोलने के लिए जगह तलाश रही है। कंपनी की योजना 2025 तक भारत के नौ शहरों में 25 स्टोर्स खोलने की है। आइकिया ने 100 प्रतिशत एफडीआई के तहत खुदरा स्टोर्स खोलने के लिए 2013 में 10,500 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पर सरकार की मंजूरी हासिल की थी। आइकिया के अध्यक्ष (एशिया प्रशांत, खुदरा क्षेत्र) माइकल पामक्विस्ट नेबताया, श्हम अपना पहला स्टोर 2017 की दूसरी छमाही में हैदराबाद में खोलेंगे। भारत में हमारे पहले स्टोर की नींव इसी सप्ताह पड़ गई है।श् उन्होंने कहा कि हैदराबाद स्टोर 4 लाख वर्ग फुट क्षेत्र में फैला होगा और इसमें एक वैश्विक आइकिया स्टोर की सभी खूबियां शामिल होंगी। इनमें रेस्तरां, खेल और विकास का क्षेत्र शामिल है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।