बैंक ऑफ बड़ौदा की अशोक विहार शाखा से गैरकानूनी तरीके से 6,000 करोड़ रुपये का धन हांगकांग और दुबई भेजे जाने के मामले में सीबीआई ने आज एनसीआर में 10 स्थानों पर छापा मारा। सीबीआई की प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि इस मामले में संदिग्धों के दफ्तरों व आवासीय परिसरों पर तलाशी ली गई। इसमें विभिन्न फर्मों-कंपनियों के करीब 59 बैंक खातों से हांगकांग और दुबई से वस्तुओं और सॉफ्टवेयर के आयात के लिए विदेश में धन प्रेषण के 8,500 लेनदेन हुए। जांच में इस मामले में 11 और निजी व्यक्तियों-कंपनियों आदि के शामिल होने के बारे में पता लगा है। छापेमारी के दौरान 40 लाख रुपये नकद, 44 अलग-अलग कंपनियों की रबड़ स्टाम्प, 15 पैन कार्ड और अन्य दस्तावेज जब्त किए गए। इसके अलावा चीन, अमेरिका, यूरोप, यूएई, नाइजीरिया, हांगकांग और श्रीलंका की विदेशी मुद्रा भी बरामद हुई। जब्त दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।