हैपनिंग हरियाणा इनवेस्टर्स समिट का शुभारंभ
(India)
हैपनिंग हरियाणा इनवेस्टर्स समिट साइबर सिटी गुड़गांव में शुरू हो गई है। इस महाकुंभ में देश-विदेश के उद्यमी हिस्सा ले रहे हैं। दो दिवसीय समिट से प्रदेश में साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये के निवेश का लक्ष्य रखा गया है। इसका उद्घाटन केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने किया। उद्घाटन सत्र में केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु, शहरी विकास मंत्री वैंकेया नायडू, पेट्रोलियम मंत्री धर्मेद्र प्रधान संबोधित करेंगे। इसके जरिए अपने-अपने विभागों का उद्योग विकास के लिए किए जा रहे कार्यों से अवगत कराएंगे। बिजनेस समिट में सबसे ज्यादा निवेश की उम्मीद चीन और जापान से हैं। सबसे ज्यादा ऑटो मोबाइल, टैक्सटाइल क्षेत्र में निवेश आने की उम्मीद है। जानकारी के मुताकि 50 हजार करोड़ के निवेश के लिए एमओयू पर दो दिन में हस्ताक्षर हो जाएंगे। चीन का वांडा ग्रुप दस हजार करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा पहले दिन कर सकता है। प्रदेश सरकार और वांडा ग्रुप के बीच इससे जुड़ी प्रक्रिया पूरी हो गई है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।