बेंगलुरू स्थित डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल (डीआरटी) से शराब कारोबारी विजय माल्या को तगड़ा झटका लगा है। डीआरटी ने कहा है कि डियाजियो से मिलने वाली डील 515 करोड़ की रकम माल्या को नहीं मिलेगी। उस पर पहला हक बैंकों का है। पिछले दिनों डियाजिओ ग्रुप ने विजय माल्या को यूबी ग्रुप प्रमोटर पद से बाहर होने के लिए 515 करोड़ रुपये देने की डील की थी। माल्या ने यूनाइटेड ब्रेवरिज को डियाजिओ ग्रुप को बेच दिया था। स्टेट बैंक ने माल्या को डियाजियो से मिलने वाली 515 करोड़ की रकम बैंकों को देने की अपील की है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।