प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के 167 परिवीक्षाधीन (प्रोबेशनर्स) अधिकारियों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि ईमानदार करदाताओं को कभी भी परेशान नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने उनसे काम के वक्त भरोसे का भाव रखने और मानवीय दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि वे आम आदमी तक जनहित के कदमों का पहुंचना सुनिश्चित करने के लिए काम करें। मोदी ने 167 ट्रेनी अफसरों से मुलाकात के दौरान उनसे कहा कि वे अपने काम में भारत के लोगों के लिए विश्वास का भाव रखें। पीएम ने कहा कि देश के अधिकांश नागरिक कानून का पालन करने वाले हैं और देश के हित में कानून का पालन करने की इच्छा रखते हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।