दिल्ली में नर्सरी एडमिशन के लिए दूसरी मेरिट खत्म
(India)

दिल्ली में सामान्य वर्ग का दूसरी मेरिट का नर्सरी के लिए दाखिला समाप्त हो गया है। अधिकतर जगह सीटें भर गईं। जहां सीटें खाली हैं वहां तीसरी मेरिट जारी होगी। ईडब्ल्यूएस का दाखिला 18 मार्च तक होगा। ईडब्ल्यूएस वर्ग का अभी पहली कटऑफ का दाखिला जारी है। दूसरी मेरिट 21 मार्च के बाद जारी की जाएगी। डीपीएस और गोयनका जैसे नामी स्कूलों में सामान्य वर्ग का दाखिला समाप्त हो गया। इस बीच स्कूल संघ ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे ईडब्ल्यूएस के साथ सामान्य वर्ग के दाखिले का ब्योरा भी वेबसाइट पर सार्वजनिक करें संघ के अनुसार, 608 स्कूलों ने सोमवार को सामान्य वर्ग की सीटों का ब्योरा सार्वजनिक कर दिया है। इससे अभिभावक को सीटें पाने में दिक्क्तें नहीं होंगी। यही नहीं, जिनके बच्चों को सीटें नहीं मिली हैं, उन्हें रद्द होने व सीट न मिलने का कारण बताया गया है। एसएमएस संदेश के जरिये भी जानकारी दी जा रही है। उधर, ईडब्ल्यूएस सीटों को लेकर अभिभावक लगातार शिकायत कर रहे हैं। बीते एक हफ्ते में निदेशालय के पास 150 से ज्यादा शिकायतें आ चुकी हैं। इनमें अभिभावक लगातार स्कूलों पर आरोप लगा रहे हैं कि स्कूल सीट देने में आनाकानी कर रहे हैं। गौरतलब है कि हाल में दिल्ली हाईकोर्ट में यह मामला गया था। सरकार ने 21 मार्च तक सीटों की जानकारी स्कूलों से मांगी है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।