17 मार्च को रामलीला मैदान में जुटेंगे ज्वैलर्स
(India)

केंद्र सरकार की ओर से लगाई जा रही एक्साइज ड्यूटी को वापस लेने की मांग करते हुए देशभर के स्वर्णकार रामलीला मैदान में जुटेंगे। 17 मार्च को सभी स्वर्णकार एक्साइज ड्यूटी हटाने की मांग करेंगे। सोमवार को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में ऑल इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एवं स्वर्णकार एक्शन कमेटी की ओर से बताया गया कि देशभर के सुनारों से एक्साइज हटाओ यात्रा के लिए दिल्ली चलो का आह्वान किया गया है। एआईबीजेएस के कार्यकारी सदस्य प्रवीण गोयल ने कहा कि इससे गरीब सुनारों पर मार पड़ेगी। सुनार पहले से ही कस्टम सहित अन्य कर अदा कर रहे हैं। ऐसे में एक्साइज ड्यूटी और लगने से सुनारों के सामने समस्या पैदा होगी। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को दिल्ली के सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।