सोने का आयात 29.49 प्रतिशत घटा
(India)
सोने का आयात फरवरी में 29.49 प्रतिशत घटकर 1.39 अरब डालर रह गया। इससे पहले जनवरी में इसमें तीव्र वद्धि दर्ज की गई थी। सोने का आयात कम होने से देश के चालू खाते के घाटे (कैड) पर अंकुश रहने की उम्मीद है। वैश्विक और घरेलू बाजार में इस पीली धातु के दाम में गिरावट को आयात में गिरावट की एक वजह माना जा रहा है। एक साल पहले फरवरी 2015 में सोने का आयात 1.98 अरब डालर का हुआ था। सोने का आयात घटने से फरवरी में व्यापार घाटा कम होकर 6.54 अरब डालर रहा जो कि एक साल पहले इसी माह में 6.74 अरब डालर रहा था। भारत सोने का सबसे बड़ा आयातक देश है और इस आयात से मुख्यतौर पर आभूषण उद्योग की मांग पूरी होती है। चालू वित्त वर्ष में जुलाई-सितंबर तिमाही में कैड सकल घरेलू उत्पाद रूजीडीपीरू के समक्ष 1.6 प्रतिशत यानी 8.2 अरब डालर रहा जबकि इससे पिछली तिमाही अप्रैल-जून में यह 1.2 प्रतिशत यानी 6.1 अरब डालर रहा था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।