सरकार ने लघु बचत योजनाओं पर मिलने वाली ब्याज दरों में 1.3 फीसदी तक की भारी कटौती कर दी है। पीपीएफ पर ब्याज दर को 8.7 फीसदी से घटाकर 8.1 फीसदी कर दिया गया है। इसी तरह सुकन्या समृद्धि पर ब्याज दर 9.2 से घटाकर 8.6 फीसदी और किसान विकास पत्र पर 8.7 फीसदी से घटनाकर 7.8 फीसदी किया गया है। सबसे ज्याद कटौती एक साल की अवधि के जमा पर की गई है, इस पर ब्याज दर 8.4 से घटाकर 7.1 फीसदी कर दिया गया है। सरकार ने लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरें तय करने की नई व्यवस्था बना दी है। अब लघु योजनाओं पर ब्याज दर तय करने के लिए 1 अप्रैल से समीक्षा हर तीन माह में होगी ताकि उन्हें सरकारी सिक्योरिटीज के बाजार भाव के अनुरूप बनाए रखा जा सके। सरकार ने पांच साल की एनएससी पर ब्याज दर 8.5 फीसदी से घटाकर 8.1 फीसदी किया है जबकि वरिष्ठ नागरिक योजना पांच साल पर ब्याज दर 9.3 से घटाकर 8.6 फीसदी कर दिया है। इसी तरह किसान विकास पत्र पर ब्याज दर 8.7 से घटाकर 7.8 फीसदी, पांच साल की आवर्ति जमा पर ब्याज दर 8.4 से घटाकर 7.4 फीसदी और पांच साल की एमआईएस पर ब्याज दर 8.4 से घटाकर 7.8 फीसदी किया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।