एप आधारित टैक्सी बुकिंग सेवा कंपनी ओला को उम्मीद है कि उसकी हाल में शुरू सस्ती सेवा माइक्रो एक महीने में उसकी प्रतिद्वंद्वी उबर को सवारियों की संख्या के मामले में पीछे छोड़ देगी। साफ्टबैंक समर्थित कंपनी देश के सात शहरों में काम कर रही है। ओला के मुख्य विपणन अधिकारी तथा प्रमुख (श्रेणी) रघुवंश सरूप ने पीटीआई भाषा से कहा, हमने एक अलग श्रेणी ओला माइक्रो पेश की है और तीन सप्ताह में उबर के देश में रोजाना बुकिंग का 50 फीसदी है। जिस दर से माइक्रो बढ़ रही है, यह एक महीने के भीतर पूरे ब्रांड से बड़ा होगा। उन्होंने कहा कि केवल तीन सप्ताह में माइक्रो ने सवारियों की उतनी संख्या हासिल कर ली है जिसे ओला को प्राप्त करने में तीन साल लग गये। ओला ने कुछ सप्ताह पहले माइक्रो श्रेणी पेश की और इसके तहत 6.0 रुपए प्रति किलोमीटर की दर पेश की गयी है। सरूप ने कहा कि माइक्रो फिलहाल दिल्ली, बेंगलुर, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद तथा पुणे में स्थित है और इसे अन्य शहरों में भी पेश किया जाएगा।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।