वर्ष 2020 तक ऑनलाइन भुगतान के 9.4 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचने की उम्मीद
(India)



मोबाइल वालेट और पेमेंट ऐप का इस्तेमाल करने वालों की लगातार बढ़ रही संख्या के साथ ही नकद रहित भुगतान सेवा के प्रति लोगों की बढ़ती चाहत के बल पर वित्त वर्ष 2020 तक देश में ऑनलाइन भुगतान के 9.4 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचने की उम्मीद है। शोध सलाह देने वाली कंपनी केन रिसर्च की सोमवार को जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की आसान उपलब्धता के साथ ही इंटरनेट की स्पीड में हो रही बढ़ोतरी से देश में ऑनलाइन या प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) जैसे माध्यमों से बिलों के भुगतान में काफी तेजी आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2010 से 2015 के दौरान देश में बिलों का ऑनलाइन भुगतान बाजार का आकार 15.5 फीसदी सालाना की दर से बढ़ा है। रिपोर्ट के मुताबिक चालू वित्त वर्ष में मोबाइल वालेट के जरिये सबसे अधिक लेनदने हुआ। इस माध्यम से कुल 1000 अरब रुपये के लेनदेन का निपटारा किया गया। इसके जरिये करीब 50 प्रतिशत लेनदेन शॉपिंग के लिये हुआ। वहीं, शेष 50 फीसदी लेनदेन मोबाइल बिल, डायरेक्ट टू होम (डीटीएच), डाटा कार्ड बिल के साथ ही यात्रा टिकट एवं सिनेमा की टिकट खरीदने के लिए हुआ।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।