वित्त मंत्री अरूण जेटली ने आज सिडनी में मेक इन इंडिया सम्मेलन का उदघाटन किया और ऑस्ट्रेलियाई उद्योगों से भारत की विकास गाथा का हिस्सा बनने का आहवान किया। दो दिन के लिए सिडनी आए जेटली ने कहा कि भारत आज विश्व का (ध्यान खींचने वाला) एक प्रमुख केंद्र बन गया है और मेक इन इंडिया पर सरकार का विशेष फोकस है। जेटली ने कहा, भारत बेहद कम कीमत वाला सेवा प्रदाता बन सकता है लेकिन वह खुद को कम लागत वाले निर्माण केंद्र के रूप में ढालने में विफल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसा करने का अवसर अब मिल गया है। उन्होंने कहा, भारत सरकार को लगता है कि निर्माण क्षेत्र को विकसित होने की जरूरत है। मंत्री ने कहा कि कषि क्षेत्र को छोड़कर जा रहे लोगों को देखते हुए आज यह जरूरी है कि भारत की जीडीपी में निर्माण क्षेत्र 25 प्रतिशत योगदान का लक्ष्य हासिल करे। जेटली ने कहा कि अब समय आ गया है, जब मेक इन इंडिया अभियान वास्तविक गतिविधियों को अंजाम दे सकता है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।