गैर सब्सिडी वाला रसोई गैस सिलेंडर चार रुपए सस्ता
(India)

वैश्विक बाजार के रक्षान के मुताबिक देश में विमान ईंधन (एटीएफ) 8.7 प्रतिशत मंहगा हो गया है। इसके विपरीत तेल कंपनियों ने गैर सब्सिडी शुदा रसोई गैस सिलेंडर चार रुपए सस्ता कर दिया है। तेल कंपनियों ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में जेट ईंधन की कीमत प्रति किलो लीटर 3,371.55 रुपए या 8.69 प्रतिशत से बढ़ाकर 42,157.01 रुपए कर दी गयी है। एटीएफ के दाम इससे पहले 10 मार्च को 1.3 प्रतिशत या 515.85 रुपए प्रति किलो लीटर घटाए गए थे जबकि इसकी दर पहली मार्च को 12 प्रतिशत या 4,174.49 बढ़ाई गई थी। पहली मार्च की बढ़ोत्तरी से एक फरवरी 2016 को एटीएफ की दर में 4,765.5 रुपए की कटौती करीब करीब बराबर हो गई थी। जेर्ट इंधन किसी भी विमानन कंपनी की परिचालन लागत का 40 प्रतिशत से अधिक बड़ा हिस्सा होता है। कीमत बढ़ने और घटने का उनकी आय पर असर होता है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।