टाटा स्टील जमशेदपुर प्लांट से अब 11 मिलियन टन क्रूड स्टील का उत्पादन कर पाएगी। इसके लिए कंपनी को केंद्र सरकार से क्लियरेंस टू ऑपरेट (सीटीओ) का लाइसेंस मिल गया। टाटा स्टील वर्तमान में जमशेदपुर प्लांट से 9.7 मिलियन टन क्रूड स्टील का उत्पादन करती थी। उत्पादन बढ़ाने के लिए कंपनी को पहले पर्यावरण मंत्रालय से मंजूरी मिली और अब सीटीओ लाइसेंस मिला है। कंपनी अब 11 मिलियन टन क्रूड स्टील और 12.5 मिलियन टन हॉट मेटल उत्पादन कर सकेगी। नए वित्तीय वर्ष के मौके पर शुक्रवार को टाटा स्टील कंपनी परिसर स्थित डब्ल्यूजीओ में केक कटिंग समारोह में प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन ने इसकी आधिकारिक जानकारी दी। कंपनी प्रबंधन चरणबद्ध तरीके से जमशेदपुर प्लांट की क्षमता बढ़ाकर 15 मिलियन टन करने वाली है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।