महंगाई एक बार फिर आम आदमी को झटका देने के लिए तैयार है। तेल विपणन कंपनियों ने आज आधी रात से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि करने का फैसला किया है। इससे पूरे देश में पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है। पेट्रोल के दामों में 2 रुपये 19 पैसे, जबकि डीजल के दामों में 98 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले 16 मार्च को भी पेट्रोल-डीजल की दरों में बढ़ोतरी की गई थी। तब पेट्रोल 3.07 रुपये जबकि डीजल 1.90 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ था। जबकि 1 मार्च को पेट्रोल-डीजल के दामों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। तब पेट्रोल में 3.02 रुपये और डीजल में 1.47 रुपये की गिरावट की गई थी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER:
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।